फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के कातिलों को सख्त सजा देने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। गांव कुंदे चक के ग्रामीणों का शिष्टमंडल शनिवार को जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचा। उन्होंने बताया कि उनके गांव की एक युवती की मौत की गुत्थी आज तक पुलिस नहीं सुलझा पाई है। उन्होंने युवती की हत्या किए जाने की आशंका जताई और कातिलों को सजा देने की मांग की। बेटी के पिता तारा सिंह ने इस मामले में पुलिस कार्रवाई में देरी पर रोष जताया। उन्होंने बताया कि मार्च 2015 में उन्होंने अपनी बेटी की शादी गांव सपवाल, सांबा में की थी। शादी के कुछ महीने के बाद ही ससुराल वालों ने उनकी बेटी को तंग करना शुरू कर दिया। उसके साथ मारपीट भी की गई। उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। जनवरी महीने में उन्होंने अपने घर पर कार्यक्रम आयोजित किया और ससुराल वालों को भी बुलाया, लेकिन न तो बेटी आई और न ससुराल वाले ही। कई बार फोन मिलाया, लेकिन फोन नहीं लगा। तीन घंटे बाद किसी ने फोन उठाया और बताया कि उनकी बेटी को अस्पताल ले गए हैं। वह जीएमसी पहुंचे तो पता चला कि बेटी की मौत हो गई है। इसके बाद गांव सपवाल में ही बेटी का संस्कार किया। कुछ दिन पूर्व जब वह अस्थियां लेने गए तो ससुराल पक्ष के लोगों ने पथराव किया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सपवाल चौकी में मामला दर्ज करवा दिया है, लेकिन पुलिस की कार्रवाई काफी धीमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें