फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को काम दिलवाने के बहाने ठगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मोहल्ला नवीन नगर स्थित शिव मंदिर के पास एक सभागार में एक संस्था द्वारा बुलाई गई बैठक में जमकर हंगामा हुआ। महिलाओं ने संस्था के पदाधिकारियों पर महिलाओं को काम दिलाने के बहाने रुपये ठगे जाने का आरोप लगाया। महिलाओं की पदाधिकारियों के साथ हाथापाई भी हुई। इस मामले में महिलाओं ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला नवीन नगर में महिलाओं को रोजगार दिलाने वाली कथित संस्था द्वारा महिलाओं की बैठक बुलाई। आरोप है कि इस बैठक में कुछ दूसरे इलाके की महिलाएं भी पहुंच गईं और संस्था के पदाधिकारियों पर महिलाओं को बेवकूफ बनाकर रुपये ऐंठने का आरोप लगाया। जिसको लेकर बैठक में हंगामा हो गया। आरोप है कि महिलाओं की पदाधिकारियों के साथ हाथापाई भी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को किसी प्रकार शांत कराया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि आरोपी संस्था महिलाओं को काम दिलाने के लिए आवेदन ले रही है। जिसके लिए 500 रुपये का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। एक सप्ताह तक उन्हें प्रशिक्षण के बहाने इधर से उधर घुमाया जाता रहा। कुछ महिलाओं को सुपरवाइजर के पद पर नियुक्ति देते हुए नियुक्ति पत्र दे दिया गया। लेकिन तीन माह में न तो काम मिला और न ही कोई संतोषजनक जवाब ही मिला। जब संस्था के एक पदाधिकारी के घर जाकर शिकायत की तो उनसे साढ़े तीन सौ रुपये और ट्रेनिंग के नाम पर मांगे जाने लगे। लगभग 200 महिलाओं को सुपरवाइजर बनाने का नियुक्ति पत्र देकर 2000-2000 रुपये ले लिए हैं और अब जब काम के लिए हंगामा किया तो ट्रेनिंग के लिए 350 रुपये प्रति सुपरवाइजर की मांग की जाने लगी। तीन महीने से महिलाओं को बेवकूफ बनाया जा रहा है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। फोन भी बंद कर लिया गया है। लाखों रुपये हड़प लिए हैं।
इस मामले में मोहल्ला हिम्मत नगर की अमरीता त्यागी एवं अन्य महिलाओं ने संस्था के पदाधिकारियों के खिलाफ तहरीर लिखकर पुलिस को दे दी है।
सीओ सुरेंद्र कुमार का कहना है कि संस्था के पदाधिकारियों द्वारा किसी प्रकार का रुपया लेने से इंकार किया जा रहा है। इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद संस्था के पदाधिकारी दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें