डीजे पर डांस के विवाद में भिड़े ग्रामीण, छह लोग घायल
गंगोह (सहारनपुर)। गांव कुतुबखेड़ी में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
गांव कुतुबखेड़ी निवासी शोसिंह और क्षय कुमार के परिवार के लोग रविवार को रामपुर किसी शादी समारोह में गए थे। वहां डीजे पर डांस के दौरान दोनों पक्षों के बच्चों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। वहां लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया था। इस बात को लेकर सोमवार को दोनों पक्षों में फिर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। काफी देर चली मारपीट में दोनों पक्षों के शोसिंह, श्याम सिंह, बीरपाल, क्षय, सनुज और अनुज घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाते रहे।