फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस महकमें के निरीक्षक नहीं दे रहे मकान का किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस विभाग के निरीक्षक नहीं दे रहे मकान का किराया
विज्ञापन


सहारनपुर। ब्रिजेश नगर में किराए पर रहने वाले पुलिस विभाग के दो निरीक्षक मकान का किराया नहीं दे रहे हैं। मकान मालिक का आरोप है कि दोनों निरीक्षक उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। पीड़ित ने डीजीपी से मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला ब्रिजेशनगर निवासी विष्णु दत्त त्यागी ने बताया कि पुलिस लाइन में तैनात एक निरीक्षक ने सवा तीन माह पहले उसका मकान किराए पर लिया था। प्रति माह आठ हजार रुपये किराया देना तय हुआ था। इसी तरह दूसरे निरीक्षक ने भी आठ हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से उसका मकान किराए पर लिया था। आरोप है कि दोनों ने आज तक किराया नहीं दिया है। दोनों पर 44 हजार रुपये किराया बैठता है। पैसा मांगने पर आरोपी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। एक निरीक्षक धमकी देता है कि उसके दोनों पुत्र पुलिस में दरोगा है। वह उसे झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। आठ जून को एक निरीक्षक मकान खाली करके चला गया, लेकिन उसका किराया नहीं दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसे नगर कोतवाली पुलिस के जरिए उठवा लिया और एक झूूठे मामले में चालान करा दिया। पीड़ित को निरीक्षकों से जान का खतरा बना हुआ है। मामले में डीजीपी से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें