फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार की हत्या करने वाले जीजा-साले पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sun, 08 Jul 2018 12:36 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
arrest
विज्ञापन
परसाखेड़ा में बंडिया रोड पर श्री बालाजी केमिकल फैक्ट्री में लूटपाट के दौरान चौकीदार की पीट-पीटकर हत्या कर देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो आपस में जीजा-साले हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों ने मथुरापुर के किसान राजेंद्र कुमार और अवधेश सिंह के घरों में चोरियां करना भी कबूल किया। शनिवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान दोनों को सामने लाया गया।
विज्ञापन

फैक्ट्री में लूटपाट की वारदात 30 जून की रात में हुई थी। बदमाशों ने फैक्ट्री में घुसकर चौकीदार नन्नू लाल मिश्रा उर्फ छोटेलाल को पीटकर मरणासन्न कर दिया था। उन्हें टायलेट में बंद कर लोहे का सामान लूटकर वे फरार हो गए थे। पुलिस के मुताबिक क्राइम ब्रांच और सीबीगंज पुलिस की गश्त के दौरान शुक्रवार रात 1:30 बजे दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया। ये दोनों कैंट के गांव इचौरिया निवासी मुकेश कुमार और सीबीगंज के खलीलपुर में रहने वाले राजू सिंह निकले। पूछताछ में उन्होंने फैक्ट्री की लूटपाट वारदात करना कबूल किया। बताया कि उनकी अगुवाई कैंट का ही डब्लू सिंह कर रहा था जो फरार हो गया है। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर लोेहे के बक्से, कपड़े, सोने के जेवर, दो मोबाइल, तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर सीबीगंज श्रीकांत द्विवेदी, दरोगा जयपाल, राकेश कुमार शामिल थे। वारदात के छह दिन बाद घायल चौकीदार के दम तोड़ देने पर पुलिस ने लूट के साथ हत्या की धारा भी बढ़ा दी है।

फैक्ट्री में काम कर चुका है मुकेश
राजू के मुताबिक मुकेश उसका जीजा है। उसने लूट का एक मोबाइल उसे ढाई हजार में दिया था। डब्लू सिंह मुकेश का चचेरा भाई है। मुकेश परसाखेड़ा में एक फैक्ट्री में काम कर चुका है जहां मालिक से मारपीट होने के बाद उसको जेल जाना पड़ा था। दोनों के मुताबिक भागने के दौरान चौकीदार के पीछे से पकड़ने पर डब्लू ने डंडों से उसकी पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें