फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े फिरोजाबाद के चूड़ी व्यापारी की होटल में गला काटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर के घंटाघर चौक के पास स्थित एक होटल में ठहरे फिरोजाबाद के चूड़ी व्यापारी की दिन निकलते ही गला काटकर हत्या कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी होटल कर्मचारियों के सामने ही आसानी से भाग गया। चिल्लाता हुआ व्यापारी बाहर की ओर दौड़ा और गिर पड़ा। एंबुलेंस बुलाकर व्यापारी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के चूड़ी व्यापारी 657, रामनगर निवासी 62 वर्षीय राम सेवक गुप्ता बुधवार को सहारनपुर पहुंचे और रात को घंटाघर के निकट स्थित प्रकाश होटल में एक कमरा लेकर रुके। होटल में मौजूद अरविंद मित्तल के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे एक युवक लाल टीशर्ट पहने हुए उनसे मिलने के लिए आया। कमरे के अंदर जाकर वह दरवाजा बंद करके रामसेवक से बातें करने लगा। बताया जा रहा है कि इस दौरान व्यापारी राम सेवक गुप्ता ने दो कप चाय मंगाई। करीब साढ़े नौ बजे अचानक उनके कमरे से चीखने की आवाज सुनाई दी। इससे पहले कि होटल में मौजूद कर्मचारी कुछ समझ पाते। आरोपी युवक कमरे से तेजी से निकला और जल्दी सीढ़ियां उतरकर फरार हो गया।
होटल के कर्मचारी दौड़कर व्यापारी के कमरे में पहुंचे और कमरे का दरवाजा खोला तो व्यापारी का गला कटा हुआ था और व्यापारी पूरा लहूलुहान हुआ कांप रहा था और चिल्लाता हुआ कमरे से बाहर की ओर दौड़ा। चंद कदम चलने के बाद ही वह गिर पड़ा और तड़पने लगा। होटल कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यापारी को अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मौके पर एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह पहुंचे। फोरेंसिक जांच टीम एवं डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंच गई और कमरे की छानबीन की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसके परिजनों को भी सूचना दी गई है। एसपी सिटी पीपी सिंह का कहना है कि अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। संभवत: पैसे के लेनदेन को लेकर हत्या की गई हो। शीघ्र ही हत्यारा पुलिस की गिरफ्त में होगा।
सीसीटीवी में आया हत्यारोपी का चेहरा
होटल में लगे सीसीटीवी में व्यापारी से मिलने के लिए आए एक व्यक्ति का चेहरा नजर आ रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इसी व्यक्ति ने चाकू से गला रेत कर व्यापारी की हत्या की है। शुरूआती जांच में आरोपी की पहचान फिरोजाबाद के नवाब के रूप में हुई है। हत्या के कारणों की पूरी पड़ताल अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें