फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। विवाहिता अंजुम की मौत के मामले में पति, सास एवं ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतका के भाई की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि अंजुम को दहेज के लिए जहर देकर मार दिया गया।
बता दें कि 11 सितंबर को गांव बाबैल बुजुर्ग निवासी बदलू की बेटी अंजुम (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वह मृत हालत में बाबैल बुजुर्ग गांव के बस स्टैंड पर पड़ी मिली थी। उसके भाई मुशर्रफ ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी बहन अंजुम को ससुराल के लोगों ने दहेज के लिए जहर दे दिया है। इससे उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने अंजुम के भाई मुशर्रफ की तहरीर पर आरोपी पति मुर्सलीन पुत्र नसीम, ससुर नसीम पुत्र रफीक व सास सलीमा पत्नी नसीम निवासी गांव घुन्ना थाना देहात कोतवाली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। मुशर्रफ का कहना है कि उसकी बहन की शादी 13 माह पूर्व गांव घुन्ना निवासी मुर्सलीन से हुई थी। शादी में उसने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया गया था। शादी के कुछ दिन बाद उसकी बहन को ससुरालियों ने कम दहेज लाने का ताना देते हुए परेशान करना शुरू कर दिया। उस पर लगातार पैसे लाने का दबाव डाला जाता था। वह 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। जब उसने मना कर दिया तो 11 सितंबर को उसकी बहन अंजुम को उसकी ससुराल के लोगों ने मारपीट कर जहर देने के बाद घर से बाहर निकाल दिया। उसकी बहन किसी तरह बस में बैठकर बाबैल बुजुर्ग पहुंची तो बस से उतरते ही अचेत होकर गिर पड़ी। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। आसपास के लोगों की सूचना पर वे मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें