फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मोबाइल चोर किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मोबाइल चोर किया गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। मोबाइल गैलरी का ताला तोड़कर दुकान से कई मोबाइल चोरी करने के आरोपी को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरी किए गए चार मोबाइल भी बरामद किए हैं, जबकि बेचे गए दो मोबाइलों को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
नगर कोतवाली क्षेत्र में विजय टॉकीज के सामने आरएस मोबाइल गैलरी में 29 मई को छह मोबाइल चोरी हो गए थे। दुकान संचालक अनुज अरोड़ा ने इस मामले में नगर कोतवाली में तहरीर दी थी।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि अंबाला रोड पर घंटाघर के गुरु नानक होटल पास एक युवक काफी कम कीमत में मोबाइल बेचने का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आजम निवासी मौहल्ला मालियान, हाल निवासी समादार बताया। आरोपी के पास से चार मोबाइल फोन, दो सिम, एक लीड एवं चार्जर बरामद किए।
विज्ञापन

वरिष्ठ उप निरीक्षक वीरेश गिरी ने बताया कि आरोपी ने आरएस मोबाइल गैलरी से ताला तोड़कर छह मोबाइल चोरी किए थे। इनमें से दो मोबाइल फोन तीन-तीन हजार रुपये में रेलवे स्टेशन पर जाकर दो लोगों को बेच दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें