फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमआर के अपहरण के मामले में तीन अरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एमआर के अपहरण की कोशिश में तीन आरोपी दबोचे
विज्ञापन

सहारनपुर। मोहल्ला चंदन नगर से रंगदारी नहीं देने पर अपहरण की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने तीनों के पास से तीन तमंचे बरामद किए हैं।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चंदन नगर निवासी विक्रम बोहरा ने आरोप लगाया कि वह देहरादून में एमआर के रूप में काम करते हैं। सोमवार को रक्षाबंधन पर वह अपने घर पर आए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि चार लोगों ने पहले तो उससे रंगदारी मांगी। रंगदारी देने से इंकार कर दिया तो आरोपियों ने फोन करके बहाने से रेलवे पार्क के पास बुलाया। वहां दो बाइकों पर सवार चारों लोगों ने उसका अपहरण करने की कोशिश की। उसे बाइक पर ही बैठाकर ले जाने लगे। बाद में शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। आरोपियों में एक रेलवे कालोनी का युवक शामिल था। इस मामले में विक्रम बोहरा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस ने जीपीओ तिराहा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चौथा आरोपी फरार हो गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने अपना नाम बादल निवासी रेलवे कालोनी, अखिल निवासी टपरी तथा शिवांशु निवासी खलासी लाइन बताया। जबकि फरार चौथा आरोपी बादल का भाई मंगल पांडे उर्फ पांडे बताया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से एक-एक तमंचा बरामद किया है। जबकि चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें