फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से बरामद हुई 1.26 लाख रुपये की नकली करेंसी, दो को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नकली नोटों के साथ पकड़े आरोपियों को जेल भेजा
विज्ञापन


देवबंद (सहारनपुर)। जाली नोट बनाए जाने के मामले में सोमवार को एसएसपी बबबू कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में देवबंद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 1 लाख 25 हजार 900 रुपये की नकली करेंसी और नोट बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

रविवार को कोतवाल पंकज कुमार त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थीतकी गांव के एक मकान में छापा मारकर वहां से नकली नोट बनाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया था। जिनके कब्जे से भारी मात्रा में नकली करेंसी बरामद हुई थी। इतना ही नहीं छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर पथराव भी किया। जिसमें कोतवाली का एसआई मीर हसन घायल हो गया था। जबकि एक आरोपी के परिजनों ने पुलिस पर महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। जिसमें जियाउलहक समेत दो बच्चे घायल हो गए थे। सोमवार को एसएसपी बबलू कुमार ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि देवबंद क्षेत्र के थीतकी गांव निवासी उस्मान पुत्र हाफिज अनवार व मोहम्मद हुर्र पुत्र तजम्मुल को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से पुलिस ने 1 लाख 25 हजार 900 रुपये की नकली करेंसी बरामद की है। इसके साथ ही उनके कब्जे से नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाला प्रिंटर, सीपीयू, मॉनिटर, की-बोर्ड और माउस आदि उपकरण बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उस्मान इससे पूर्व भी कई बार नकली करेंसी तैयार करने के आरोप में जेल जा चुका है और कुछ दिनों पूर्व ही उसे जमानत मिली थी। एसएसपी ने इस मामले में देवबंद कोतवाल व उनकी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें