फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीतली में किसान की तालाब में गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीतली में किसान की तालाब में गिरने से मौत
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। मीतली गांव में किसान की तालाब में गिरने से मौत हो गई। सोमवार की सुबह सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को तालाब से निकालकर कब्जे में ले लिया। किसान दो दिन से लापता चल रहे थे। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

किसान मांगेराम शर्मा (45) शनिवार को शाम के समय अपने घर से गांव के तालाब में मछलियों को आटा डालने के लिए गए थे। इसके बाद वापस घर नहीं लौटे। इंतजार करने के बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। सोमवार सुबह करीब छह बजे उनका शव तालाब में तैरता दिखाई दिया। वहां से गुजर रहे लोगों ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के अनुसार तालाब में आटा डालते समय उनकी पैर फिसलने से मौत हुई है। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधू ने कहा किसान की मौत के कारण का पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सहीं पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें