फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में पकड़े गए चारों बदमाशों को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुठभेड़ में पकड़े गए चारों बदमाशों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। दो बदमाशों को कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने और दो को कोतवाली देवबंद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। चारों बदमाशों के पैर में गोली लगी थी। पूछताछ में पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं।
विज्ञापन

एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम चार बजे कोतवाली सदर बाजार के पास आवास-विकास निवासी नरेंद्र से हथियारों के बल पर अलग-अलग दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने एक लाख रुपये की नगदी से भरा थैला लूट लिया था। बदमाश विश्वकर्मा चौक की तरफ फरार हो गए। पेपर मिल रोड पर फाटक से आगे बिजलीघर के पास सर्विलांस टीम और कोतवाली सदर बाजार पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई थी। पैर में गोली लगने पर दो बदमाशों को पकड़ लिया गया था, जबकि दूसरी बाइक पर सवार बदमाश देवबंद की तरफ फरार हो गए थे। इन बदमाशों की साखन नहर पटरी पर देवबंद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा। पकड़े गए बदमाश सुनील सिंह निवासी मुरादाबाद, शिवराज निवासी गांव भटपुरवा लखीमपुर खीरी, मनोज निवासी सोनभद्र और रानू निवासी मुरादाबाद को पूछताछ के बाद रविवार को जेल गए। पूछताछ में पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। इस गैंग के अन्य साथियों का भी पुलिस पता लगाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें