फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा से चोरी कार कबाड़ी की दुकान से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा से चोरी कार कबाड़ी की दुकान से बरामद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नोएडा से चोरी स्विफ्ट कार पुलिस ने मोहल्ला खालापार में एक कबाड़ी के यहां से बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने सूचना के आधार पर रविवार को मोहल्ला खालापार स्थित एक कबाड़ी की दुकान पर दबिश दी। इस दौरान मौके से एक स्विफ्ट कार बरामद की गई, जिसके कागजात मांगे जाने पर कबाड़ी द्वारा प्रस्तुत नहीं किए गए। जांच के दौरान उक्त गाड़ी नोएडा से चोरी होना पाया गया, जो दो दिन पूर्व चोरी की गई थी और उसकी रिपोर्ट भी नोएडा के संबंधित थाने में दर्ज कराई गई थी। एसएसआई समयपाल अत्री ने बताया कि चोरी की उक्त गाड़ी के साथ मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। इनमें सरधना निवासी शमीम और मोहल्ला खादरवाला निवासी इम्तियाज शामिल हैं। उक्त दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें