फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगदी जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियों की शादी के लिए रखी लाखों की नगदी और आभूषण चोरी
विज्ञापन

लखनौती। गांव कुंड़ा कलां में सोमवार रात चोरों ने दो बेटियों की शादी के लिए लाए गए जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर लिया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 15 लाख रुपए की नगदी सहित नौ तौला सोना और 750 ग्राम चांदी के जेवरात ेचुराकर ले गए हैं। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव कुंड़ा कलां निवासी हामिद ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि वह परिजनों के साथ बीती रात घर के बाहर सोया था। रात में किसी समय चोर छत के रास्ते घर में घुस गए और वहां रखी 15 लाख रुपए की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए। हामिद ने बताया कि उसकी दो लड़कियों की शादियां नजदीक है। शादियों की तैयारियों के लिए घर में नगदी और जेवरात रखे थे। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार कश्यप का कहना है कि चोरी का मामला संदिग्ध है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें