सहारनपुर। मोहल्ला मानकमऊ निवासी वाजिद अली ने पुरानी ईदगाह की भूमि पर स्थित दुकान को मुतवल्ली एवं कुछ अन्य लोगों पर तोड़फोड़ करने एवं उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।
वाजिद अली का आरोप है कि वह ईदगाह की भूमि पर दुकान में वाहनों की बॉडी मेकर का काम करता है। लेकिन वहां के कथित मुतवल्ली ने कुछ लोगों से साठगांठ कर उसकी दुकान को भूमि पर अवैध कब्जा दिखाकर जबरन हटवा दिया। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। उसके 7500 रुपये एवं कीमती सामान भी उठा ले गए। उसने अपने कागज एवं डिक्री दिखाई तो उसे भी आरोपियों ने फाड़ दिया।
इस मामले में वक्फ बोर्ड एवं कल्याण विभाग लखनऊ के अधिकारी भी शामिल हैं। इस मामले में वाजिद अली ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले की जांच कराए जाने एवं कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।