मरम्मत के बाद खुला कोर्ट रोड़ पुल
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मरम्मत कार्य पूरा होने वाले सोमवार को वाहनों के लिए कोर्ट रोड पुल खोल दिया। इससे नागरिकों को राहत मिली। इसके साथ ही जिला अस्पताल और शारदानगर पुल पर वाहनों का दबाव कम हुआ।
तीन माह पूर्व डैडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए कोर्ट रोड पुल का करीब नौ मीटर हिस्सा काटने के बाद नव निर्माण हुआ था। डेढ़ माह तक पुल बंद रहा था। दस दिन पहले पुल की सड़क उसी जगह से धंस गई थी, जहां नवनिर्माण हुआ था। तब मरम्मत कार्य कराया था, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ था। इसके चलते शनिवार और रविवार को पुल बंद करके पैच कार्य कराया गया। ताकि दोबारा समस्या न हो। सोमवार को सुबह के समय कार्य पूरा होने पर पुल को खोल दिया। इसके बाद नागरिकों को राहत मिली। कोर्ट रोड पुल पर मरम्मत कार्य चलने के कारण लोगों को घंटाघर से आने और जाने के लिए शारदानगर और जिला अस्पताल पुल से होकर नहीं जाना पड़ा। निर्माण कार्य करने वाली संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर चंद्रमौलि ने बताया मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद पुल को वाहनों के लिए चालू कर दिया है।