फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त से मिले पार्षद, रखी शहर की समस्याएं

विज्ञापन
कमिश्नर को ज्ञापन सौंपते पार्षद - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल मंडलायुक्त लोकेश एम से मिला। पार्षदों ने उनका स्वागत करने के साथ ही उन्हें शहर की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराते हुए निस्तारण कराने की मांग की। मंडलायुक्त ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पार्षद मंसूर बदर ने मंडलायुक्त को बताया कि नगरायुक्त के प्रयासों के बाद भी स्मार्ट सिटी योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। सहारनपुर वुडकार्विंग जोन है, जहां लकड़ी की नक्काशी दुनिया भर में मशहूर है। यहां का कपड़ा मार्केट भी देश भर में पहचान रखता है। मगर रेलवे रोड से रेंच का पुल और पुल कंबोह से होकर रायवाला जाने वाला मार्ग पूरी तरह खराब है। यहां एक से दो फिट के गड्ढे बने हुए हैं। सड़क के बीच में रखे ट्रांसफार्मरों को साइड में कराया जाए। कारगिल गेट के सामने आनंद नगर पुलिया से होकर किशनपुरा नाले तक सड़क के चौड़ीकरण की मांग भी रखी। पार्षद प्रतिनिधि सईद सिद्दीकी और पार्षद शहजाद मलिक ने मांग की कि हैरिटेज योजना के तहत प्रस्तावित कार्य दरगाह हाजी शाह कमाल व फुलवारी आश्रम बाबा लाल दास रोड के सुंदरीकरण और विस्तारीकरण का कार्य अविलंब शुरू कराया जाए। पार्षद शाहिद कुरैशी, डॉ. अहसान और शकील प्रधान ने उनके क्षेत्रों में रुके विकास कार्य शुरू कराने की मांग की। पार्षद नसीम अहमद कल्लू, सलीम अंसारी और नोशाद राजा ने मांग की कि उनके क्षेत्र पिछड़े इलाके हैं। अधिकारियों से सर्वे कराकर विकास कार्य कराए जाएं। मंडलायुक्त ने समस्याओं का समाधान जल्द कराने का आश्वासन दिया।
भाजपा पार्षदों ने दी धरने की चेतावनी
सहारनपुर। सीवर की समस्या को लेकर भाजपा पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह से मिला। पार्षद अशोक राजपूत, नरेश सिंह रावत और मुकेश गक्कड़ ने नगरायुक्त को बताया कि वार्ड 29 के बेरीबाग और सुक्खुपुरा के साथ ही शहर के अनेक वार्डों में गई जगह सीवर लाइन बंद पड़ी है। इसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने व्यवस्था में सुधार लाने तथा सीवर की सफाई का कार्य देख रही कंपनी का ठेका निरस्त कराने की मांग नगरायुक्त से की। समाधान नहीं होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इस दौरान रमेश छाबड़ा, संजय गर्ग आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें