फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार और लापरवाही बर्दाश्त नहीं : एसएसपी

विज्ञापन
पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान विचार रखते एसएसपी आकाश तोमर - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नवागत एसएसपी आकाश तोमर ने कहा भ्रष्टाचार और लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलेगा। पीड़ित को न्याय पाने को इधर - उधर नहीं भटकना पड़ेगा। थाने में ही तत्काल प्रभाव से समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार की रात में नवागत एसएसपी आकाश तोमर ने सहारनपुर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। बुधवार दोपहर को कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान एसएसपी आकाश तोमर ने कहा कि लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में तेजी लाई जाएगी। मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलेगा। पुलिस की कार्रवाई छोटे मादक, शराब व गो तस्करों को पकड़ने तक सीमित नहीं रहेगी। इन अवैध धंधे में लिप्त बड़े आरोपियों को भी पकड़कर गिरोह की कमर तोड़ी जाएगी।
एसएसपी ने कहा उनकी प्राथमिकता जनता को न्याय दिलाने और सुरक्षा प्रदान करना है। शासन की प्राथमिकता के कार्यों को पूरा कराया जाएगा। साइबर अपराधियों को पकड़ा जाएगा और महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय में कराया जाएगा। इसके साथ ही एसएसपी ने बताया वह मूल रूप से जनपद अलीगढ़ जिले के रहने वाले हैं। उनकी पढ़ाई कानपुर और बुलंदशहर में हुई है। वह बरेली में एसपी देहात, गाजियाबाद में एसपी सिटी रह चुके हैं। इसके अलावा संत कबीर नगर, प्रतापगढ़, बाराबंकी और इटावा में कप्तान रहे हैं। इस दौरान एसपी सिटी राजेश कुमार और एसपी देहात अतुल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें