फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन: राकेश टिकैत बोले- तीनों कृषि कानून वापस होने तक दिल्ली की सीमाओं पर डटे रहेंगे किसान

Wed, 12 May 2021 10:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने कहा कि तीनों कृषि कानून वापस होने तक किसान दिल्ली की सीमाओं पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए डटे रहेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के खिलाफ चल रही जंग में भाकियू सरकार के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के नकुड़ में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने कहा कि तीनों कृषि कानून वापस होने तक किसान दिल्ली की सीमाओं पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए डटे रहेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के खिलाफ चल रही जंग में भाकियू सरकार के साथ खड़ी है।

विज्ञापन


चौधरी राकेश टिकैत गांव डाल्लेवाला में भाकियू के जिला महासचिव चौ. अशोक कुमार के पुत्र आजाद सिंह की शोक सभा में पहुंचे थे। विगत तीन मई को हिमाचल के पालम में तैनात आजाद सिंह का बीमारी के कारण निधन हो गया था। चौ. राकेश टिकैत ने जवान को श्रद्धांजलि देते हुए परिजनों को सांत्वना दी।

इसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि देश में कोरोना संक्रमण के हालात समझते हुए दिल्ली के बॉर्डर पर किसान कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए धरने पर बैठे हैं। कहा कि सरकार कोरोना का फायदा उठाकर किसान आंदोलन समाप्त करना चाहती है, जबकि कोरोना का इलाज अस्पतालों में है और किसानों की समस्याओं का इलाज संसद में। इसलिए सरकार को कोरोना से बचाव के लिए अस्पतालों की हालत पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण को लेकर उन्होंने कहा कि सभी को कोरोना वैक्सीन लगवानी चाहिए। उन्होंने खुद भी वैक्सीन की पहली खुराक ली है। साथ ही कोरोना के खिलाफ वह हर कदम पर देशहित में सरकार के साथ है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह, उपाध्यक्ष चौ. विनय कुमार, दिनेश शर्मा, अशोक खाटियान, प्रवीण मलिक, रघुवीर सिंह, संजय रोशनपुर आदि रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें

कोरोना का कहर: यूपी के इन चार जिलों में मिले 1478 नए संक्रमित मरीज, 12 लोगों की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

भयावह हालात : मेरठ में 10 दिन में 15 हजार मरीज होम आइसोलेट, अस्पताल फुल, गंभीर मरीज भी घर में रहने को मजबूर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें