सहारनपुर। देवबंद के गांव अंबेहटा शेखा के जिन 170 लोगों के नमूने कोरोना जांच के लिए भेजे । उन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद विभाग ने राहत की सांस ली है। साथ ही गर्भवती ने शनिवार को बच्चे को जन्म दिया, इसका नमूना लेकर कोरोना जांच के लिए लैब भेजा।
अंबेहटा शेखा निवासी गर्भवती और उसके डेढ़ वर्षीय बच्चे की कोरोना रिपोर्ट दो दिन पहले पॉजिटिव पाई। चूंकि गर्भवती को पूरे नौ माह हो चुके थे। ऐसे में गर्भवती होने के साथ ही संक्रमित होने से मां और डेढ़ वर्षीय बेटा दोनों को सीएचसी देवबंद में भर्ती किया। साथ ही चिकित्सा विभाग की टीम ने गांव में जाकर संपर्क में आए 170 लोगों के नमूने लेकर आरटी-पीसीआर जांच के लिए लैब भेजे। सभी 170 लोगों की रिपोर्ट शनिवार को आ गई, जो निगेटिव रही है। उधर, गर्भवती ने शनिवार को एक बेटे को जन्म दिया है। मां और बेटा दोनों स्वस्थ बताए। कोरोना की आरटी-पीसीआर जांच के लिए नवजात का भी नमूना लेकर लैब भेजा।
कोरोना संक्रमित गर्भवती के परिजनों और संपर्क में आए 170 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव रही है। गर्भवती ने शनिवार को बेटे को जन्म दिया है। जच्चा और बच्चा स्वस्थ हैं। अहतियातन नवजात का भी नमूना लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा। - डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ।