फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 101 मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की तीसरी लहर में मिले संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,802 पर पहुंची
विज्ञापन

बीते दस दिन में लगातार कम हो रहा संक्रमण, घट रहे सक्रिय मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले में रविवार को कोरोना के 101 मरीज मिले। इनमें जिला जेल परिसर और राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर के भी लोग शामिल हैं। इनके साथ ही जनपद में कोरोना की तीसरी लहर में मिले संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,802 पर पहुंच गई है। वर्तमान में जनपद में कोरोना के 806 एक्टिव मरीज हैं। खास बात यह है कि जनपद में बीते कुछ दिन में कोरोना संक्रमण और सक्रिय मरीज कम हुए हैं।
रविवार को मिले संक्रमितों में जिला जेल परिसर के साथ, राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर के दो, सीएचसी नकुड़ का एक व्यक्ति शामिल है। इनके अतिरिक्त कंजौली, घसौती, मोहल्ला इकराम, पिलखनी, ढकदेवी, चेहड़ी, उमरी खुर्द, सोना अर्जुनपुर, अनंतमऊ, जानखेड़ा, हरडेकी, मनोहरा, नानौता, बुंदूगढ़, चौरा, काटला, गलीरा रोड, शेरमऊ, खांडवा, सिरसका, सरूरपुर, कपूरी, चंद्रपालखेड़ी, अघ्याना, शंभूगढ़, नररुल्लागढ़, बुलेवाला, रुहाल्का, तहसील बेहट, शुक्रताल, ररामगढ़, कोलकी रांघड़, नगराजपुर, झिंझौली, महेश्वरी, लखनौती, सरसावा, रायपुर, इब्राहिमपुर, सुल्तानपुर, पटनी, धोलाहेड़ी, कैलाशनगर, अगवानहेड़ा, बाजोरिया रोड आदि पर भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। 101 संक्रमितों में छह बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन

ऐसे कम हुआ संक्रमण
तिथि-----------मिले संक्रमित-----एक्टिव मरीज
30 जनवरी-----101----------------806
29 जनवरी-----86-----------------921
28 जनवरी-----152---------------1101
27 जनवरी-----152---------------1364
26 जनवरी-----192---------------1414
25 जनवरी-----257---------------1495
24 जनवरी-----257---------------1701
23 जनवरी-----156---------------1798
22 जनवरी-----304---------------2256
21 जनवरी-----444---------------2389
4,995 ने दी कोरोना को मात
कोरोना की तीसरी लहर में अभी तक 5,802 मरीज मिले हैं। इनमें से 4,995 मरीजों ने कोरोना को मात दी है और अब पूूरी तरह स्वस्थ हैं। केवल एक मरीज की जान गई है, जो कि गर्भवती थी और ऑपरेशन से बच्चे को जन्म दिया था। वर्तमान में 806 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिन में कोरोना के कम मरीज मिले हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि कोरोना का खतरा कम हो गया है। खतरा अब भी बरकरार है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वे किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें।-डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें