सहारनपुर। होली के पर्व पर ट्रेनों में नो रूम की स्थिति हो गई है। लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनों में होली पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए सफर मुश्किल होता जा रहा है। बीस दिन पहले ही अधिकांश ट्रेनों में सीटों का आरक्षण पूरा होने के साथ 50 से लेकर 150 तक की प्रतीक्षा सूची चल रही है। ऐसे में अब होली पर स्पेशल ट्रेनों का ही सहारा है। यदि रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेन नहीं चलाई तो यात्रा परेशानी भरी हो जाएगी।
इस बार होली 17 मार्च और दुल्हैंडी 18 मार्च को मनाई जाएगी। होली पर नौकरी, पेशा और मजदूर आदि लोग अपने घरों पर आते जाते है। इस कारण होली पर ट्रेनों में यात्रा का लेकर मारामारी मचती है। इसी कारण इस बार भी 14 मार्च से लेकर 20 मार्च तक अधिकांश मुख्य ट्रेनों में आरक्षण पुल हो चुका है। अब मुख्य ट्रेनों में आरक्षण की वेटिंग सूची लंबी होती जा रही है। वैसे भी कोरोना संक्रमण के बाद से ही सभी ट्रेनों का संचालन रेलवे ने नहीं किया है। खास कर पैसेंजर ट्रेनों के नहीं चलने से यात्रियों को ज्यादा परेशानी हो रही है। वैसे रेलवे होली जैसे पर्व पर अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का संचालन करता और कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाता है। अब स्पेशल ट्रेनों से संचालन से ही यात्रियों को राहत मिलेगी। यदि ऐसा नहीं हुआ तो होली पर सफर दुश्वारियों भरा हो सकता है। वर्तमान में लखनऊ, गोरखपुर, बिहार, मुंबई जाने वाली ट्रेनों में आरक्षण को लेकर मारामारी है।
सहारनपुर-छपरा में अभी 968 सीट
सहारनपुर से छपरा-मऊ जाने वाली ट्रेन में अभी भी 968 सीटें हैं। जिससे यहां से बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। हालांकि यह रोजाना आरक्षण होने से यह सीट जल्द पूरी हो सकती है।
यह चल रहे वेटिंग
-अमृतसर-मुंबई-गोल्डन टेंपल में 79 वेटिंग
-अमृतसर-बिलासपुर-छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में 106 वेटिंग
-लखनऊ-चड़ीगढ़ एक्सप्रेस में 53 वेटिंग
- सहारनपुर-मथुरा के लिए वेटिंग- 150
-जम्मूतवी- वाराणसी में वेटिंग--54
-अमृतसर-डिबरुगढ़-गुवाहाटी में वेटिंग 80
-सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस 55 वेटिंग
-अमृतसर- कोलकाला- अकालतख्त एक्सप्रेस में 120 वेटिंग
-अमृतसर- हाबड़ा-पंजाब मेल में 58 वेटिंग
-सद्भावना एक्सप्रेस- निरस्त