फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित नेहरू को कांग्रेसियों ने किया याद

विज्ञापन
शहर कांग्रेस कार्यालय पर पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाते कांग्रेसी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर जिला और महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने अपने शासन के पहले ही कार्यकाल में कृषि, उद्योग, शिक्षा, व्यापार, विज्ञान, रक्षा आदि सभी क्षेत्रों में सुनियोजित शुरुआत कर प्रगतिशील राष्ट्र के रूप में भारत की नींव रखी। इसके साथ ही देश की अंतरराष्ट्रीय मंच पर साख बनाई। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश के बच्चों में भारत का भविष्य देखते थे। इसीलिए उन्होंने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने की दिशा में काम किया। पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल व प्रदेश महासचिव प्रवीण चौधरी ने पंडित नेहरू द्वारा देश के विकास में दिए योगदान को याद किया।
विज्ञापन

इस दौरान अशोक सैनी, नरेंद्र शर्मा, गणेश दत्त शर्मा, मनीष त्यागी, हरिओम मिश्रा, चंद्रजीत सिंह निक्कू, सचिन वर्मा, सौरव भारद्वाज, वीरसेन उपाध्याय, सुरेंद्र मानिनवाल, अक्षय चौधरी, नसीम खान, अनुज शर्मा, प्राणनाथ, सुनील, रवि कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें