फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने शहर में महिला शक्ति यात्रा निकाली

विज्ञापन
सहारनपुर में घंटाघर पर कांग्रेस महिला प्रतिज्ञा यात्रा में शमिल कांग्रेसी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर में कांग्रेस की महिला शक्ति यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल महिलाओं ने सूबे की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर अली, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू के संयोजन और पूर्व सभासद सुखविंदर कौर के नेतृत्व में यात्रा भगत सिंह चौक खुमरान पुल से शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को माल्यार्पण कर शुरू हुई। जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं का सैलाब प्रियंका गांधी के साथ सड़क पर आकर लड़ाई लड़ने को निकल चुका है। ये सरकार को उखाड़ फेकेंगी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी वाली सरकार बनाएगी। चंद्रजीत सिंह निक्कू व सुखविंदर कौर ने कहा कि बाबा जी बलात्कारियों को संरक्षण देते है, महिलाओं की सुरक्षा कैसे करेंगे। उन्होंने कहा कि योगी की उपस्तिथि में हिन्दू युवा वाहिनी के नेता महिलाओं से बलात्कार की बात करते है, योगी का बुलडोजर क्यों नहीं चलता। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण महिलाओं का जीना दूभर हो गया है। अब कांग्रेस की सरकार आने पर ही आमजन चैन की नींद सो पाएगा। यात्रा मनीष त्यागी, आरिश सिद्दीकी, राजा फरीद, सौरभ भरद्वाज, प्राण नाथ, धर्मपाल जोशी, अश्वनी शर्मा, सचिन, राहुल के अलावा रजनी जाटव, बिमला, बालेश, उपमा सिंह, अलीशा, पायल, सुदेश, तनिष्क धीमान, रजनी एडवोकेट, जरीना, पूनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें