फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियलिटी शोज की विश्वसनीयता पूरी तरह खरी : दानिश

विज्ञापन
चकराता मार्ग स्थित सभागार में इंडियन आईडियल फेम मौहम्मद दानिश का स्वागत करते सहारनपुर। स्पोर्ट? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। इंडियन आइडल फेम मोहम्मद दानिश ने कहा कि लोग रियलिटी शोज की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हैं। वह कई रियलिटी शो में प्रतिभाग कर चुके हैं, जिसके बाद वह दावे के साथ कह सकते हैं कि जितने भी रियलिटी शोज में वह रहे हैं उनकी विश्वसनीयता पूरी तरह खरी है।
विज्ञापन

मोहम्मद दानिश शनिवार को कांग्रेस नेता एवं स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव जावेद साबरी के चकराता रोड स्थित निवास पर पहुंचे। यहां एसोसिएशन के सदस्यों और शहर के अन्य गण्यमान्य लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर दानिश का स्वागत किया। इसके बाद दानिश ने मीडिया के सवालों के जवाब दिए। दानिश ने बताया कि इंडियन आइडल ने उन्हें स्टार बनाया है। इंडियन आइडल से पहले और बाद की जिंदगी में धरती और आसमान का फर्क है। उन्होंने बताया कि इंडियन आइडल के बाद उनको विदेशों में शो मिल रहे हैं। करीब पांच फिल्मों के लिए उनको गाने का मौका मिला है। एक फिल्म में वह बतौर अभिनेता आने वाले हैं। नए कलाकारों के लिए दानिश ने सलाह दी कि वह अच्छे उस्तादों से सीखें और खूब रियाज करें। उन्होंने कहा कि जो रियाज करेगा गायकी पर वही राज करेगा। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के संरक्षक एम रियाज हाशमी, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज खन्ना, कुमार योगेश, सुधीर सोहल, ईशान साबरी, मोहम्मद तारिक, आरिफ खान, सरदार हन्नी सिंह, काजी जावेद, सचिन वर्मा, गुलशेर अलवी, प्रमिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें