सर्किट हाउस में पत्रकारो से वार्ता करते सूक्ष्म लघु उद्यम व रेशम राज्य मंत्री उदयभान सिंह
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रदेश सरकार में लघु एवं मध्यम उद्यम व खादी एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद नए भारत का निर्माण हुआ है। पूर्व की सरकार में योजनाओं का लाभ पात्रों तक नहीं पहुंचता था, लेकिन अब योजनाएं पूरी पारदर्शिता से संचालित हो रही हैं। सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के अपने नारे के साथ काम रही है। एक जिला एक उत्पाद (ओडी-ओपी) के तहत सहारनपुर के वुडकार्विंग उद्योग को बढ़ावा मिला है। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी, अनुपम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
मंडलीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में राज्यमंत्री उदयभान सिंह ने कहा कि उद्योगों से संबंधित समस्याओं तुरंत निस्तारण किया जाए। रोजगार सृजन कार्यक्रमों के अंतर्गत उत्पादन क्षेत्र में अधिकतम 25 लाख और सेवा क्षेत्र में 10 लाख रुपये का ऋण उपलब्ध कराने में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। परियोजना में 25 प्रतिशत अनुदान राशि भी लाभार्थियों को दिलाई जाए।
शहीद भुल्लन सिंह को दी श्रद्धांजलि
सहारनपुर। राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने अपने शहीद फूफा भुल्लन सिंह को पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि फूका ही उनके मार्ग दर्शक थे, जिनकी कमी आज भी परिवार को महसूस होती है। उन्होंने कहा कि बागपत के किरठल में बुआ के घर ही उनका पालन पोषण हुआ। फूफा भुल्लन सिंह को याद करते हुए वह भावुक हो गए। उ
पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्घांजलि देते राज्य मंत्री उदयभान सिंह- फोटो : SAHARANPUR