फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत्यु एवं विकलांगता योजना के तहत सहायता राशि दी

विज्ञापन
शासन की मृत्यु एवं विकलांगता योजना का चैक प्रदान करते विधायक व उप श्रमायुक्त - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
मृत्यु एवं विकलांगता योजना के तहत सहायता राशि दी
विज्ञापन

सहारनपुर, गंगोह। कोरोना महामारी से हुई मृत्यु उपरांत मृत्यु एवं विकलांगता योजना के अंतर्गत धनराशि प्रदान की गई।
ब्लाक के अंतर्गत गांव जांडखेडा निवासी राजेश कुमार को मृत्यु एवं विकलांगता योजना के अंतर्गत शासन द्वारा प्रदत्त धनराशि का चेक उपश्रम आयुक्त शक्तिसेन मौर्य व विधायक कीरत सिंह द्वारा प्रदान किया गया। उपश्रम आयुक्त शक्तिसेन मौर्य ने योजना के अंतर्गत श्रमिक राजेश कुमार को दो लाख की सावधि व 25 हजार रुपये की नकद धनराशि का चैक प्रदान किया।
विज्ञापन

राजेश कुमार की माता की कोरोना से मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद विधायक कीरत सिंह के प्रयास से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ प्रभावित परिवार को मिल सका। इसके लिए राजेश व उसके परिजनों ने पीएम मोदी, सीएम योगी सहित विधायक कीरत सिंह का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें