फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा सड़क पर आने से यात्रियों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
दून हाईवे पर मोहंड से आगे सड़क पर आया मलबा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। पिछले कई दिनों में शिवालिक के पहाड़ों पर हुई जोरदार बारिश के बाद दिल्ली देहरादून हाईवे पर पहाड़ों से मलबा खिसक कर सड़क पर आने के कारण कई जगह मार्ग वनवे हो गया है। इससे यात्रियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन पूर्व मलबा खिसकने से करीब तीन घंटे तक हाईवे पर आवागमन बंद भी रहा था।
विज्ञापन

शिवालिक पहाड़ियों पर बारिश होने के बाद बरसात में ये समस्या आम हो जाती है। शनिवार और रविवार को दून हाईवे पर वाहनों की संख्या में इजाफा होने के चलते वन वे मार्ग पर जाम भी लग रहा है। दैनिक यात्रियों, उत्तराखंड सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम के पूर्व निदेशक मोहम्मद मुजतबा, धर्मेंद्र शर्मा, सुखदेव चौहान आदि ने समस्या के निदान के लिए बरसात के मौसम पर मलबा हटाने के लिए एक जेसीबी को शिवालिक पहाड़ियों के हाईवे पर तैनात किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें