फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कलक्टर दर सूची में हो सकता है दस फीसदी तक का इजाफा

Wed, 18 Mar 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कलक्टर दर (सर्किल रेट) सूची को तैयार करने पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसमें इस बार दस फीसदी तक का इजाफा हो सकता है। सर्किल रेट एक अप्रैल से लागू होंगे। इस बार नए मानकों पर कलक्टर दर सूची जारी होगी। इससे एकरूपता आएगी।
विज्ञापन


जमीन की कलक्टर दर सूची की हर वर्ष समीक्षा होती है। पिछले वर्ष अप्रैल में जारी नए सर्किल रेट के बाद देहरादून चौक से जिला अस्पताल चौराहे तक जमीन, मकान, दुकान खरीदना सबसे महंगा है। पिछले वर्ष सर्किल रेट में बीस से 25 फीसदी की वृद्धि हुई थी। सबसे अधिक रेट शक्ति पेट्रोल पंप से पार्श्वनाथ कॉलोनी तक के रेट में 35 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई थी। यहां पर 48 हजार रुपये से बढ़कर 65 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर के रेट हो गए थे। इसके बाद कोर्ट आवासीय की दर भी बीस फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। सबसे कम वृद्धि अहमद बाग व्यावसायिक में हुई थी। इस वर्ष 60 मानकों पर रेट तय किए जाएंगेे।
इसके लिए स्टांप एवं निबंधन विभाग प्रशासन के साथ मिलकर नई दर सूची तय कर रहा है। परेशानियों को देखते हुए इस बार नए प्रारूप और मानकों पर सर्किल रेट तय किए जाएंगे। इसके लिए प्रारूप बनाए गए हैं। जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों से नए खसरावार सूची उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं। नए प्रारूप में करीब 60 प्रकार के प्रकार विलेख जैसे गोदनामा, तलाक, दानपत्र, लीज और पावर अटार्नी जैसे विलेखों के दस्तावेज भी सूचीबद्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सर्किल रेट (प्रति वर्ग मीटर)
स्थान-वर्ष 2024-25-वर्ष 2025-26-वृद्धि (फीसदी)

कोर्ट रोड आवासीय-1.15 लाख-1.38 लाख-20

कोर्ट रोड व्यावसायिक-2.35 लाख-2.60 लाख-10.64

अहमद बाग आवासीय-1.32 लाख-1.65 लाख-25.00

अहमद बाग व्यावसायिक-2.58 लाख-2.80 लाख-8.53

कलक्ट्रेट से हसनपुर आवासीय-1.12 लाख-1.40 लाख-25.00

कलक्ट्रेट से हसनपुर व्यावसायिक-1.95 लाख-2.18 लाख-11.79

हसनपुर से शक्ति पेट्रोल पंप आवासीय-80 हजार-1 लाख-25.00

शक्ति पंप से पार्श्वनाथ आवासीय-48 हजार-65 हजार-35.42

शक्ति पंप से पार्श्वनाथ व्यावसायिक-1.26 लाख-1.40 लाख-11.11

पैरामाउंट कॉलोनी-28 हजार-35 हजार-25

जैन कॉलेज रोड-80 हजार-96 हजार-20
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें