फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में घंटाघर पर चार घंटे जाम लगा

विज्ञापन
सहारनपुर के घंटाघर पर ट्रेफिक व्यवस्था हुई ठप अंबाला रोड पर आये भारी वाहन लगा जाम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। भीषण गर्मी के बीच महानगर की सड़कों पर सफर करना मुसीबत बना है। सीवर लाइन के लिए खोदकर बिना बनाए छोड़ी गई सड़कों ने नागरिकों की परेशानी का बढ़ा रखा है। सोमवार को घंटाघर सहित कई इलाकों में भीषण जाम लगा रहा, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान यातायात पुलिस भी नजर नहीं आई है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह 11 बजे घंटाघर पर यातायात व्यवस्था ठप हो गई। घंटाघर से कोर्ट रोड पर पुल तक, देहरादून रोड, रेलवे रोड, नेहरु मार्केट, अंबाला रोड की तरफ चार घंटे लोग जाम में फंसे रहे। इस दौरान गर्मी में लोग तेज धूप में पसीना-पसीना हो गए। मौके पर यातायात पुलिस नदारद नजर आई है। देहरादून रोड पर सीवर लाइन डालने को एक तरफ की सड़क खोदी गई है। दूसरी तरफ की सड़क से ही वाहनों का आवागमन हो रहा है, लेकिन यहां भी जाम लगा रहा। इसी तरह अंबाला रोड खोदने के बाद सड़क को तो भर तो दिया गया, लेकिन नई सड़क नहीं बनाई गई हैं। ऐसे में घंटाघर के से चारों तरफ के मार्ग पर आए दिन यातायात व्यवस्था चरमरा रही है।
कई अधिकारियों की गाड़ी और एंबुलेंस भी फंसी
घंटाघर पर जाम के दौरान अनेक विभागों के कई अधिकारियों की गाड़ी फंसी रही। इसके साथ ही सरकारी एंबुलेंस भी काफी देर फंसी रही। किसी प्रकार लोगों ने रास्ता देकर एक एंबुलेंस को वहां से निकलवाया।
विज्ञापन

अव्यवस्थित विकास बना मुसीबत
स्मार्ट सिटी के तहत सड़कों पर सीवर लाइन डालने का कार्य चल रहा है, लेकिन यह कार्य अव्यवस्थित रूप से कराया जा रहा है। क्योंकि, एक तरफ की सड़क काम पूरा नहीं होता है और दूसरी तरफ की सड़क खोद दी जाती है। इसको लेकर कोर्ट रोड के व्यापारी नेता गुरमेहर सिंह, अनूप अहलूवालिया और रविंद्र उच्चाधिकारियों को भी पत्र देकर शिकायत कर चुके हैं। व्यापारियों का कहना है कि अव्यवस्थित रूप से हो रहे विकास से उनके कारोबार भी असर पड़ रहा है।
ट्रैफिक सिग्नल लगाने हो रही तैयारी
स्मार्ट सिटी के कार्यों के तहत जनकपुरी चौक, जेल चुंगी, जिला अस्पताल चौक और नवाबगंज चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए हैं। अब घंटाघर, कोर्ट रोड, कलक्ट्रेट और दीवानी के कचहरी के तिराहे पर भी ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाने की तैयारी की जा रही है।
टूटी सड़कों की वजह से जाम की स्थिति बन रही है। यातायात पुलिस का प्रयास है कि कहीं पर भी जाम न लगे। टूटी सड़कों को जल्द बनवाए जाने को लेकर नगर निगम के अधिकारियों से भी वार्ता की गई है। ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।-------प्रेम चंद, एसपी ट्रैफिक

सहारनपुर के घंटाघर पर ट्रेफिक व्यवस्था हुई ठप देहादून रोड पर जाम में फंसी रही ऐंबुलेंस- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के घंटाघर पर ट्रेफिक व्यवस्था हुई घंटाघर से कोर्ट रोड तक लगा जाम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें