फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब की सफाई शुरू, हटेगा अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली रोड पर हसनपुर के पास स्थित तालाब का सुंदरीकरण किया जाना है, जिसके लिए सफाई का कार्य सोमवार से शुरू करा दिया गया। मौके पर पहुंचे मंडलायुक्त लोकेश एम. ने नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह की मौजूदगी में जल निगम के अधिकारियों से जानकारी ली, साथ ही तालाब की भूमि पर हुए अतिक्रमण को भी हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. सोमवार की सुबह नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को साथ लेकर दिल्ली रोड स्थित तालाब पर पहुंचे और तालाब की सफाई व सुंदरीकरण का कार्य शुरू कराया। उन्होंने नगर निगम व जल निगम के अधिकारियों से तालाब के संबंध में जानकारी ली। तालाब में गंदा पानी कहां से आ रहा है इसके बारे में पूछा और इसे बंद कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तालाबों का बहुत महत्व है प्रत्येक व्यक्ति को यह बात समझनी होगी। उन्होंने कहा कि हमें किसी भी सूरत में तालाबों को दूषित नहीं होने देना है। मंडलायुक्त ने नगरायुक्त को सड़क किनारे से अतिक्रमण हटवाकर वहां फुटपाथ बनाने तथा तालाब के भीतर के हिस्से को भी ठीक कराने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने बताया कि तालाबों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। करीब एक माह पहले पांवधोई नदी की सफाई का अभियान चलाया गया। पहले चरण का अभियान पूर्ण हो चुका है। शेष नदी की सफाई के लिए जल्द दूसरा चरण चलेगा। उधर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन के निर्देशन में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों द्वारा तालाब की सफाई का कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल सिंह व सफाई नायक राजकमल आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें