फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दो महीने में एंटीबायोटिक की 15 लाख टेबलेट गटक गए शहरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
- बुखार के प्रकोप में खूब दी गई एंटीबायोटिक दवा, बढ़ी खपत
विज्ञापन

- सिप्रोप्लाक्सासीन व ओफ्लॉक्सासिन टेबलेट की सबसे अधिक रही डिमांड
- सीएचसी-पीएचसी में 9.81 लाख टेबलेट, जिला अस्पताल में 4.29 लाख की हुई सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले में रिकॉर्ड डेंगू के मामले सामने आए तो लोगों ने दवाओं का खूब सेवन किया। पैरासिटामोल के साथ एंटीबायोटिक दवा भी दी गई। हैरानी की बात यह है कि दो महीने के अंदर शहरवासी करीब 15 लाख एंटीबायोटिक टेबलेट गटक गए। सबसे अधिक डिमांड सिप्रोप्लाक्सासीन व ओफ्लॉक्सासिन टेबलेट की रही। जनपदीय ड्रग वेयर हाउस से सबसे ज्यादा 9.81 लाख से अधिक एंटीबायोटिक टेबलेट की सीएचसी-पीएचसी में सप्लाई हुई।
बीमारी को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए लोगों में एंटीबायोटिक दवा खाने का चलन तेजी से बढ़ा है। इस बार डेंगू का प्रकोप सर्वाधिक रहा। बुखार, जुकाम, बदन दर्द, प्लेटलेट्स की कमी होने पर डेंगू की आशंका पर लोग सहमे रहे। चिकित्सकों ने भी संदिग्ध लक्षण मिलने पर एंटीबायोटिक दवाओं के साथ में दर्द, बुखार, मल्टी विटामिन, गैस और प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए दवाएं लिखीं। सितंबर में दवाओं की डिमांड बढ़ी। अक्तूबर में डेंगू पीक पर रहा। सरकारी और निजी अस्पताल में हालत यह रही थी कि बेड खाली नहीं मिले। डेंगू पीड़ितों ने दूसरे राज्यों में जाना पड़ा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाइज काॅरपोरेशन के जनपदीय ड्रग वेयरहाउस की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्तूबर व नवंबर में 15,01,826 एंटीबायोटिक टेबलेट का एसबीडी जिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज, टीबी अस्पताल और सीएचसी-पीएचसी पर वितरण हुआ, जो लगभग 3.20 करोड़ रुपये से अधिक की रहीं। एसबीडी जिला अस्पताल में 4,29,850, राजकीय मेडिकल कॉलेज में 90 हजार और सीएचसी-पीएचसी में 9,81,976 टेबलेट में पहुंचीं।
विज्ञापन

- कौन सी एंटीबायोटिक की कितनी हुई सप्लाई
सिप्रोप्लाक्सासीन टेबलेट 500 एमजी 4,57,850
ओफ्लॉक्सासिन टेबलेट 200 एमजी 4,50,000
लिवोफ्लाक्सासिन टेबलेट 500 एमजी - 1,23,500
सेफिक्सिम टेबलेट 200 एमजी 2,86,850
अमोक्सीक्लैव 625 एमजी - 1,83,626
- वर्जन
जनपदीय ड्रग वेयरहाउस से अक्तूबर व नवंबर में एंटीबायोटिक की 15 लाख से अधिक टेबलेट का वितरण सरकारी अस्पतालों में हुआ है। सबसे ज्यादा एंटीबायोटिक दवा की सीएचसी-पीएचसी पर गई। सिप्रोप्लाक्सासीन व ओफ्लॉक्सासिन टेबलेट की डिमांड सर्वाधिक रही। - निर्भय जैन, प्रभारी, जनपदीय ड्रग वेयर हाउस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें