फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 9.24 लाख लोगों की स्क्रीनिंग, मिले 142 टीबी के मरीज

Sat, 09 Dec 2023 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिलेभर से 340 टीमों ने 3660 टीबी संदिग्धों के लिए सैंपल
विज्ञापन




- सबसे ज्यादा गंगोह तो सबसे कम बलियाखेड़ी-नानौता में मिले टीबी रोगी

- 23 नवंबर से पांच दिसंबर तक चला सक्रिय टीबी खोज अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी



सहारनपुर। जिले में सक्रिय टीबी खोज अभियान के तहत नौ लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग हुई, जिसमें 142 टीबी रोगी मिले हैं। सबसे ज्यादा गंगोह तो सबसे कम बलियाखेड़ी व नानौता ब्लॉक क्षेत्र में चिह्नित किए गए। इन सभी का इलाज शुरू हो गया है।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 23 नवंबर से पांच दिसंबर सक्रिय टीबी खोज अभियान (एसीएफ) चलाया गया। 23 नवंबर से शुरू हुए अभियान के दौरान जिलेभर में स्वास्थ्य विभाग की 340 टीमों ने 9.24 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान 3660 लोग ऐसे मिले, जिनमें टीबी से मिलते-जुलते लक्षण पाए गए हैं। इन सभी के सैंपल लेकर जांच कराई गई। जांच में 142 लोगों में टीबी की पुष्टि हुई। सबसे ज्यादा गंगोह ब्लॉक क्षेत्र में 21, शहर में 18, पुवारंका में 11, सरसावा में 10 और बलियाखेड़ी-नानौता में सबसे कम सात-सात टीबी रोगी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि दो सप्ताह से अधिक खांसी या बुखार रहे, खांसते समय बलगम या खून आए या थकान, सीने में दर्द, वजन कम होने की समस्या दिखे तो टीबी के लक्षण हो सकते हैं। इनमें से कोई भी लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच कराएं। उन्होंने कहा कि 2025 तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य है। पोलियो की तरह टीबी को भी जल्द खत्म किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें