फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड से माता पिता खोने वाले बच्चों को मिलेगी सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोविड-19 महामारी के कारण 11 मार्च से 31 दिसंबर 2020 के बीच अपने माता-पिता दोनों या एक को खोने वाले बच्चों को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना के तहत सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र ने बताया कि योजना के तहत छह वर्ष से कम आयु के बच्चों को पूरक पोषण, स्कूल पूर्व शिक्षा/ईसीसीई, टीकाकरण, और स्वास्थ्य जांच के लिए आंगनबाड़ी सेवाओं से सहायता प्राप्त होगी। 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए किसी भी नजदीकी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल एवं केन्द्रीय विद्यालयों में डे स्कॉलर के रूप में प्रवेश दिया जाएगा।
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, जनजातीय मामलों के मंत्रालय, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय और उच्च शिक्षा विभाग की योजनाओं से पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना के लाभार्थियों को मानदंडों के अनुसार छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। ऐसे सभी बच्चों को आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थी के रूप में नामांकित किया जाएगा। जिसमें पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा होगा। 18 वर्ष की आयु पूर्र्ण करने पर बच्चे के खाते में 10 लाख रुपये की राशि हस्तांतरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी स्वयं जनसुविधा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें