फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर कैंप में बच्चों ने किया स्वनिर्मित कलाकृतियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
अंबेहटा में समर कैंप के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। मां सरस्वती चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित आर्यन इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे दस दिवसीय समर कैंप का शनिवार को समापन हो गया। इस दौरान बच्चों ने स्वनिर्मित कलाकृतियों का प्रदर्शन करते हुए शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति के अध्यक्ष कुलदीप मित्तल, प्रबंधक अंकुर अग्रवाल व कोषाध्यक्ष निखिल आर्य ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह ने कहा कि समर कैंप बच्चों के लिए बहुत उपयोगी होते हैं, क्योंकि इसके माध्यम से बच्चे नई-नई चीजें सीखते हैं जिससे उनकी प्रतिभा में निखार आता है। प्रबंध समिति के पदाधिकारी कुलदीप मित्तल, अंकुर अग्रवाल, निखिल आर्य ने स्वनिर्मित कलाकृति का बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। दस दिन तक चले समर कैंप में बच्चों को अनेक तरह के नृत्य तथा लेखन कला के बारे में सिखाया गया। समर कैंप के समापन के दौरान महक सिंह, अंबरीश शर्मा, अनुज कपिल, आकाश सिंगल, सागर पंवार, दीपांशु, राहुल त्यागी, रागनी पल्लवी, बबीता, शिवांगी शर्मा, अंजली सिरोही, निशा, मानसी, अजय कुमार आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन कुमारी मानसी तनेजा व पूजा ने संयुक्त रूप से किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें