फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी द्वारा शोभायात्रा निकालने की सूचना पर छावनी में तब्दील हुआ चलाकपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। गांव चलाकपुर में संत रविदास जयंती पर भीम आर्मी द्वारा शोभायात्रा निकलवाने की सूचना पर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। गांव एक बार फिर छावनी में तब्दील हो गया। अधिकारियों की सूझबूझ से गांव में न तो शोभायात्रा निकली और न ही कोई व्यवस्था बिगड़ी।
विज्ञापन

थाना चिलकाना के गांव चलाकपुर में 16 फरवरी को रविदास शोभायात्रा के रूट को लेकर एक समुदाय के लोगों द्वारा विरोध करने पर तनाव हो गया था। उस समय पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत किया था। शनिवार को थाना प्रांगण दोनों समुदाय के लोगों की बैठक हुई थी। इस बैठक में भी शोभायात्रा के रूट को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि रविवार को भीम आर्मी के लोग गांव में रविदास शोभायात्रा निकालने का प्रयास करेंगे। सूचना मिलते ही सीओ सदर अजेंद्र यादव, सीओ नकुड़ अरविंद पुंडीर, थाना प्रभारी कुतुबशेर पीयूष दीक्षित, थाना प्रभारी जनकपुरी अवनीश गौतम, थाना प्रभारी चिलकाना राजेश भारती, थाना प्रभारी सरसावा धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। गांव में दोपहर बाद भीम आर्मी के मंजीत नौटियाल पहुंचे तथा अनुसूचित जाति के लोगों को गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने गांव के लोगों को समझाते हुए प्रशासन के निर्देश पर ही कार्य करने की बात कही। मंजीत नौटियाल के गांव से जाने तथा किसी तरह की अव्यवस्था न होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सीओ अजेंद्र यादव ने बताया कि भीम आर्मी द्वारा यात्रा निकालने की सूचना मिली थी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। फिर भी गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें