फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातीय जनगणना कराए केंद्र सरकार

विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडल आयोग की सिफारिशों को पूर्ण रूप से लागू करने और देश में जातीय जनगणना कराने सहित अन्य मांगों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को सौंपा।
विज्ञापन

शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्र सेन और पिछडा प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष बिजेेश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि सात अगस्त 1990 को मंडल आयोग की रिपोर्ट लागू करने की घोषणा की गई थी। लेकिन आज तक भी रिपोर्ट को मूल रूप से लागू नहीं किया गया। इससे पिछड़ा समाज अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहा है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक एवं महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं।
ज्ञापन में उन्होंने जातीय जनगणना कराने, आबादी के अनुपात में सभी को हिस्सेदारी दिलाने, आरक्षित वर्गों का नौकरी में बैकलॉग पूरा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि नीट मेडिकल की परीक्षा में ओबीसी के आरक्षण को रोके जाने से अब तक करीब दस हजार सीटें प्रभावित हुई हैं, उनकी क्षतिपूर्ति की जाए और निजी क्षेत्रों में भी मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू की जाए।
विज्ञापन

इस दौरान वरिष्ठ नेता मजाहिर राणा, सरफराज खान, रामकिशन सैनी, धूम सिंह सैनी, रामकुमार विश्वकर्मा, अब्दुल गफूर, फैसल सलमानी, कल्याण सिंह, रामकिशन धीमान, प्रवीण, हर्ष धीमान, मोहम्मद शौकीन अल्वी, गुफरान मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें