फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: सीबीआई ने निलंबित डीएसपी राजीव ऋषि के घर पर मारा छापा, कार्रवाई जारी

Wed, 20 Jan 2021 12:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में सीबीआई का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बैंक धोखाधड़ी के आरोपियों और कंपनियों से घूस लेकर जांच को प्रभावित करने के आरोप में निलंबित सीबीआई के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) आरके ऋषि के देवबंद में लाजपतनगर स्थित पैतृक आवास पर सीबीआई की टीम ने छापा मारा। करीब आठ घंटे तक छानबीन चली। देर शाम बाद सीबीआई टीम लौट गई। 

विज्ञापन


बुधवार सुबह छह से अधिक कारों से सीबीआई टीम देवबंद पहुंची। स्थानीय पुलिस को साथ लेकर डीएसपी राजीव कुमार ऋषि के पैतृक आवास पर गई। इसके बाद टीम ने पुलिस को ऋषि के दरवाजे से ही लौटा दिया। सीबीआई के अधिकारियों ने उनके परिवार के सभी लोगों को एक जगह एकत्र किया और उनसे घंटों पूछताछ की। इतना ही नहीं टीम ने घर के कोने कोने की बारीकी से तलाशी ली। बताया जाता है कि इस दौरान घर की कुछ अलमारियों में ताले लगे मिले, जिन्हें खुलवाने के लिए टीम ने बाहर से ताला खोलने वाला मिस्त्री भी बुलवाया। 

सूत्र बताते हैं कि सीबीआई ने आरके ऋषि के घर में देखा कि किसी स्थान पर नया निर्माण तो नहीं किया गया है। कुछ दस्तावेजों के मिलने की भी बात कही जा रही है। चर्चा है कि सीबीआई की जांच बैंकों तक पहुंची है, लेकिन इस बारे में न तो स्थानीय अधिकारी और न ही सीबीआई के किसी अधिकारी ने कुछ बताया। एक अधिकारी घर से बाहर निकले तो मीडियाकर्मियों ने उनसे बात करनी चाही, लेकिन उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सनसनीखेज वारदात: बलकटी से काटकर हत्या, खेत में पड़ी मिली लाश, जांच में जुटे अफसर

देवबंद कोतवाली निरीक्षक अशोक सोलंकी का कहना है कि पुलिस सीबीआई टीम को केवल आरके ऋषि के घर तक लेकर गई। आगे सीबीआई ने क्या कार्रवाई की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन

इससे पहले कौशांबी स्थित मकान भी खंगाला था 

गाजियाबाद स्थित सीबीआई की प्रशिक्षण अकादमी में तैनात डीएसपी आरके ऋषि को एक मामले में जांच प्रभावित करने के आरोप में निलंबित किया गया था। उनके खिलाफ सीबीआई ने रिपोर्ट भी दर्ज कराई हुई है। इसी मामले में 14 जनवरी को एजेंसी ने उनके कौशांबी स्थित शिवालिक टॉवर वाला आवास भी खंगाला था। इस दौरान ऋषि से टीम ने घंटों पूछताछ भी की थी। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें