सहारनपुर में शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति में गोलमाल करने के मामले में जिले के 32 कॉलेज प्रबंधक फंस गए हैं। इन कॉलेजों पर छात्र-छात्राओं के वजीफे और शुल्क प्रतिपूर्ति हड़पने का आरोप है।
लखनऊ से आई जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर इन कॉलेज प्रबंधकों पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। जबकि दो कॉलेजों को क्लीनचिट दे दी गई है। जिले के कई मैनेजमेंट कालेज छात्र-छात्राओं की शुल्क प्रतिपूर्ति और वजीफे की धनराशि को डकार गए। 2013-14 तक जमकर गोलमाल किया गया।
छात्र-छात्राएं अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट-काट कर थक गए। इस मामले में जिले के 34 कॉलेजों का नाम प्रमुखता से सामने आया था। लोगों ने इन कॉलेजों पर वजीफे एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि का गबन करने का आरोप लगाते हुए शासन में शिकायत की।
शासन से जांच समिति का गठन किया गया था। जांच टीम ने सहारनपुर पहुंचकर एक-एक कॉलेज की गहनता से जांच की। 34 में से 32 कॉलेजों में भारी गोलमाल सामने आया। जबकि दो कॉलेजों दिपांशु वुमंस डिग्री कॉलेज तथा रुपराम कॉलेज ऑफ लॉ को जांच टीम ने क्लीन चिट दे दी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने बताया कि 32 कॉलेजों के खिलाफ जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी पाई गई है। सभी 32 कॉलेजों पर एफआईआर के लिए सूची वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेज दी गई है। सभी पर एफआईआर होगी।
इन कॉलेजाे पर होगी एफआईआर
q शोभित यूनिवर्सिटी, गंगोह
q शोभित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी, गंगोह
q हरी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट गागलहेड़ी,
q ड्रीम्स कॉलेज ऑफ पालीटेक्निक, जनता रोड
q द्वारिकाधीश रिसर्च एजूकेशन एंड मैनेजमेंट, जनता रोड
q स्वामी विवेकानंद पालीटेक्निक, मांडूवाला, फतेहपुर, छुटमलपुर
q डाक्टर राजेंद्र प्रसाद पालीटेक्निक, सुंदरपुर
q श्रीकृष्णा कॉलेज ऑफ लॉ, तेलीपुरा
q कृष्णा ऐजूकेशन ट्रस्ट, कमालपुर
q कमलेश पैरामेडिकल आईटीआई कमालपुर
q दून कॉलेज ऑफ टेक्निकल कैंपस, टाको, सुंदरपुर
q शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन, रेडी मुस्तकम
q महर्षि चरक पैरामेडिकल कॉलेज, देवबंद
q जनहित लॉ कॉलेज गंगाली, छुटमलपुर
q जनहित डिग्री कॉलेज गंगाली, छुटमलपुर
q जनहित ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, गंगोली, छुटमलपुर
q कृष्णा कॉलेज ऑफ लॉ, कमालपुर
q कृष्णा कॉलेज ऑफ लॉ एंड प्राईवेट आईटीआई, कमालपुर
q देवभूमि पालीटेक्निक, दाबकी रोड
q इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, उमाही रोड, रामपुर मनिहारन
q हरी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, गागलहेड़ी
q देवर्षि इंस्टीट्यूट ऑफ पालीटेक्निक, साल्हापुर
q उत्तराखंड उत्थान समिति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, दाबकी रोड
q जनहित इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी, गंगाली, छुटमलपुर
q दून कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी, सुंदरपुर
q अपूर्वा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी, मिर्जापुर पोल
q मंधोरिया पैरामेडिकल कॉलेज, रामपुर मनिहारान
q देवभूमि इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, दाबकी रोड
शाकंभरी कॉलेज, मीरपुर
q स्टेलियन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नालॉजी एंड पालीटेक्निक देहरादून रोड
q स्टेलियन कॉलेज फार टेक्नालॉजी, रसूलपुर
q वीर विजय ऐजूकेशन ट्रस्ट, फतेहपुर