फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज मांझा पकड़ा, दुकानों पर की छापेमारी

विज्ञापन
थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा पकड़ा गया चाइनीज मांझा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
- चाइनीज मांझा पकड़ा, दुकानों पर की छापेमारी
विज्ञापन

- चाइनीज मांझे के 80 रोल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। महानगर में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर पतंग की दुकानों पर छापा मारा। पुलिस ने ढोलीखाल से एक व्यक्ति को चाइनीज मांझे के 80 रोल के साथ गिरफ्तार किया।
चाइनीज मांझे को लेकर बृहस्पतिवार को अमर उजाला में प्रकाशित हुए समाचार के बाद पुलिस हरकत में आ गई। थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित ने पुलिस टीम के साथ खलासी लाइन, शारदानगर, ढोलीखाल, पुरानी मंडी में छापेमारी की। ढोलीखाल से पुलिस ने आसिफ उर्फ मोनू को चाइनीज मांझे के 80 रोल के साथ पकड़ा है। आरोपी चाइनीज मांझे के रोल गत्ते के डिब्बे में भरकर साइकिल से सप्लाई करने जा रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कोतवाली मंडी क्षेत्र से मांझा लगाया है, लेकिन कहां सप्लाई करना था। इसके बारे में आरोपी जानकारी नहीं दे सका। इनके अलावा कोतवाली मंडी, नगर कोतवाली, कोतवाली सदर बाजार, देहात कोतवाली और थाना जनकपुरी पुलिस ने पतंग कारोबारियों की दुकानों पर चेकिंग की। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि ढोलीखाल से चाइनीज मांझा पकड़ा गया है। इसके साथ ही पतंग कारोबारियों की दुकानें चेक की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
दुकानों पर नहीं, सुरक्षित स्थानों पर छिपाकर रखते हैं मांझा
पुलिस ने सिर्फ दुकानों की चेकिंग की। ढोलीखाल से मांझा पकड़ा गया, लेकिन अन्य जगहों पर पुलिस को चाइनीज मांझा नहीं मिला। वहीं, सूत्र बताते हैं कि पतंग कारोबारी दुकानों पर चाइनीज मांझा नहीं रखते हैं। वह गोदामों व सुरक्षित स्थानों पर छिपाकर मांझा रखते हैं। ग्राहक के मांगने पर गोदाम से लाकर ही मांझा पन्नी लपेटकर दिया जाता है, लेकिन पुलिस ने सिर्फ दुकानों की ही चेकिंग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें