फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर के मकान से नगदी, जेवरात ले गए चोर

विज्ञापन
सहारनपुर के पेपर मिल रोड़ ब्रह्ममपुरी के निकट इंजीनियर के आवास में अल्मारी तोड़ कर लाखो की चारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। अनलॉक पीरियड में चोर लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। अब थाना सदर क्षेत्र में इंजीनियर के बंद मकान से नगदी और जेवरात चोरी कर लिए। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। लौटने पर घटना का पता चला और पुलिस को रिपोर्ट दी।
विज्ञापन

थाना सदर क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मपुरी में बगलामुखी मंदिर के पास ही एक कंपनी में इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार का परिवार रहता है। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के दिन घर का ताला बंद कर वे अपने परिवार के साथ बेहट चले गए थे। वहां से परिवार के साथ लौटे तो यहां कमरों के ताले टूटे मिले। छत का जाला का ताला भी टूटा हुआ था। उनके पीछे चोर छत के रास्ते बाहर सीढ़ी से नीचे आए। वे घर के कमरों से 31 हजार रुपये की नगदी के अलावा सोने चांदी के जेवरात ले गए। उसने बताया कि चोरी किए गए जेवरात और अन्य सामान की सूची बनाकर आकलन कर रहे हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आसपास सीसीटीवी कैमरों के बारे में पूछा तो बताया गया कि गली की ओर ही सीसीटीवी है। बाकी जगह तो नहीं है। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। थाना सदर प्रभारी पंकज कुमार के मुताबिक घटना की जांच करवाई जा रही है।

सहारनपुर के पेपर मिल रोड़ ब्रह्ममपुरी के निकट इंजीनियर के आवास में अल्मारी तोड़ कर लाखो की चारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें