फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत के मामले की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले के सरसावा क्षेत्र के गांव कुंडी निवासी युवक पंकज की मौत के मामले में छानबीन शुरू हो गई है। यह मामला सरसावा थाने से देहात कोतवाली को ट्रांसफर कर दिया गया है। देहात कोतवाली अब अपने स्तर पर जांच कर रही है। मौत के बाद पंकज की वीडियो वायरल होने के बाद सरसावा थाने में भाई प्रशांत की ओर से मौसी सहित अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वीडियो में पंकज ने रिश्तेदारों पर जहर देेने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

कुंडी निवासी पंकज कुमार के भाई प्रशांत ने बुधवार को ही सरसावा थाने में मौसी मंतलेश सहित चार लोगों को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने के आरोप में केस दर्ज कराया था। सरसावा थाना प्रभारी अशोक सोलंकी के मुताबिक पंकज के साथ हुआ घटनाक्रम देहात कोतवाली क्षेत्र के दूधली बुखारा से जुड़ा है। इसलिए वहां केस को स्थानांतरित किया गया है। बृहस्पतिवार को पंकज का भाई प्रशांत देहात कोतवाली भी पहुंचा। उसने यहां पुलिस से जल्द ही मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में देहात कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र कुमार ने बताया कि दूधली बुखारा निवासी मौसी के अलावा अन्य लोगों पर लगाए गए आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि विवेचना में ठोस बिंदुओं तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद ही किसी को हिरासत में लिया जाएगा या गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें