गांव सलेमपुर में चोरी के बाद बिखरा सामान
- फोटो : SAHARANPUR
नागल (सहारनपुर)। बुधवार रात चोरों ने दो अलग-अलग गांवों में तीन मकानों को निशाना बनाते हुए डेढ़ लाख रुपये की नगदी समेत दस लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी की घटना का गुरुवार सुबह पता चला। सूचना के बाद पुलिस ने डाग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नागल थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर में हिमांशु पुत्र सुरेश के घर से चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर 98 हजार रुपये नगद, आठ तोला सोने के आभूषण चोरी कर लिए। इसी गांव के मनोज पुत्र विजेंदर के घर में भी चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर 11 हजार रुपये की नगदी एवं करीब 10 तोले सोने के आभूषण चोरी कर लिए। गांव इसहाकपुर से रामपाल पुत्र करतारा के मकान में नकब लगाकर चोरों ने 52 हजार रुपये नगद एवं दो लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। सीओ देवबंद रजनीश उपाध्याय ने कहा कि पुलिस टीम गठित कर घटना का शीघ्र किया जाएगा।
चोरी के बाद मौके पर पहुंची डाग स्क्वायड- फोटो : SAHARANPUR