फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर लाइन के लिए खोदे गड्ढे में गिरी कार

विज्ञापन
अंबाला रोड़ पर स्मार्ट सिटी की खोदी जा रही सीविर के लिये गड़ढे में गिरी गाड़ी को निकालती क्रेन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। अंबाला रोड पर थाना कुतुबशेर के पास एक कार सीवर लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गई। गनीमत रही कि चालक चोटिल नहीं हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन से कार को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने पिछले दिनों निरीक्षण कर निर्देश दिए थे कि जहां पर भी सीवर लाइन डालने के लिए गड्ढे खोदे गए हैं, वहां पर बैरिकेडिंग लगाई जाएगी, जिससे कोई वाहन या राहगीर गड्ढे में न गिर पाए, लेकिन इसके बाद स्मार्ट सिटी के तहत हो रहे कार्य में कार्यदायी संस्था (कंपनी) लापरवाही बरत रही है। गड्ढे खोदे जा रहे हैं, लेकिन बैरिकेडिंग नहीं लगाई जा रही है। इसी वजह रविवार की रात एक कार थाना कुतुबशेर पास अंबाला रोड पर गड्ढे में गिर गई। गनीमत रही चालक चोटिल नहीं हुुआ। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। क्षेत्रवासी नदीम अंसारी और रिजवान अहमद ने कहा कि सीवर लाइन डालने वाली कंपनी लापरवाही बरत रही है। बैरिकेडिंग लगी होती कार गड्ढे में न गिरती। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कार क्रेन से बाहर निकलवा दिया गया है। हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें