फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश और समाज हित में कार्य करें छात्र: अतुल

विज्ञापन
हरि मन्दिर में सेवा प्रकल्प संस्थान द्वारा आयोजित गोष्ठी में विचार रखते मुख्य प्रवक्ता अतुल जोग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संबद्ध सेवा प्रकल्प संस्थान की ओर से श्री हरि मंदिर परिसर में हुए कार्यक्रम में जनजाति समाज में कल्याण आश्रम का प्रभाव एवं परिणाम, विषय पर गोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अतुल जोग ने कहा कि छात्रावास में पढ़ने वाले छात्र देश और समाज हित में कार्य करें, ऐसा करेंगे तो कोई भी ताकत हमें झुका नहीं सकती। नागरिकों को भी चाहिए कि त्योहार मनाएं तो छात्रावास के छात्रों को भी शामिल करें। इन्हें यहां की संस्कृति से अवगत कराए और इनकी संस्कृति से आत्मसात करें।
विज्ञापन

अतुल जोग ने कहा कि कल्याण आश्रम सफल समाज का निर्माण करती है। पहला छात्रावास 1952 में जयपुर में बाला साहब देशपांडे के नेतृत्व में आरंभ हुआ था। आज देश में 241 छात्रावास चल रहे है। संस्था के अध्यक्ष कृष्ण आर्य सहारनपुर के वनवासी कल्याण आश्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इससे पूर्व अतिथियों कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम संयोजक कमलेश अग्रवाल ने डॉ. एसके मैनी का, विजय माहेश्वरी ने मुख्य अतिथि सुवीर गुप्ता का, कुलभूषण गुप्ता ने मुख्य वक्ता अतुल जोग का, जयप्रकाश ने कृष्ण आर्य का अभिनंदन किया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में नगर विधायक राजीव गुंबर, मेयर संजीव वालिया, पूर्व विभाग संचालक रमेश जैन, त्रिलोकचंद गुप्ता, यशपाल भाटिया, जगदानंद, सरिता भाटिया, कल्पना शर्मा, किरण शर्मा, सुनील गिलोत्रा, आलोक मित्तल, मनीष आदि मौजूद रहे। संचालन रमेश गोयल ने किया।

हरि मन्दिर में सेवा प्रकल्प संस्थान द्वारा आयोजित गोष्ठी में भाग लेते मेयर व शहर के गणमान्य व्यक?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें