फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने ई रिक्शा में टक्कर मारी, चालक घायल

विज्ञापन
कार की चपेट में आकर घायल हुआ रिक्शा चालक फरीद - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
देवबंद( सहारनपुर)। मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे-59 पर बुधवार को तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बुधवार को ई रिक्शा चालक फरीद मुजफ्फरनगर की ओर से देवबंद लौट रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर मेपल्स एकेडमी के समीप पहुंचा तो इसी दौरान सामने से आई तेज रफ्तार कार ने रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे रिक्शा चालक फरीद गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी ।
महिला ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
देवबंद। मोहल्ला नेचलगढ़ निवासी अफजाल की पत्नी शमीम ने एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उसके पुत्र देवबंद से बाहर काम करते हैं। जिसके चलते वह घर पर अपने बूढ़े पति के साथ अकेली रहती है। आरोप है कि इसी का लाभ उठाते हुए मोहल्ले के ही कुछ लोग उनकी निजी गली को कब्जाना चाहते हैं। आरोप है कि विगत 21 जून को विपक्षीगणों ने उनकी गली पर अवैध कब्जे का प्रयास किया था। जिसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई थी। घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई थी लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने एसएसपी से जान माल की रक्षा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश स्थानीय पुलिस को देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें