फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों में मातम पसरा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। नगर के मोहल्ला पठानपुरा में जंपिंग झूले में खेल रहे 13 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अचानक हुई बालक की मौत से परिजनों में मातम पसर गया।
विज्ञापन

मोहल्ला मटकोटा निवासी मोहम्मद खान का 13 वर्षीय बेटा अनस बुधवार को पठानपुरा रेती चौक में लगे जंपिंग झूले में खेलने के लिए गया था। कोई अन्य बच्चा न होने के चलते अनस अकेला ही झूले पर खेल रहा था। कुछ देर बाद लोगों ने अनस को झुूले में पड़े हुए देखा तो वह दौड़कर वहां पहुंचे और परिजनों को जानकारी देते हुए उसे नगर में एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां जांच उपरांत चिकित्सक ने अनस को मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई अनस की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि झूले के बराबर से एक दुकान में बिजली का तार जा रहा था। संभावना है कि उक्त तार के झूले में लगे लोहे के पाइप से टकराने के चलते अनस करंट की चपेट में आया है। इस मामले में अनस के परिजनों ने कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने भी घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें