फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्लभ क्षणों को कैमरे में कैद करने की दीवानगी

विज्ञापन
दुष्यंत कुमार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। आज विश्व फोटोग्राफी दिवस है। बहुत लोगों में फोटोग्राफी के प्रति ऐसी दीवानगी है कि वह हर समय दुर्लभ क्षणों को कैमरे में कैद करने के लिए तैयार रहते हैं। इसके लिए वह सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा करने से भी नहीं परहेज करते हैं। जिले में भी ऐसे कई लोग हैं, जिन्होंने फोटोग्राफी के शौक को पूरी शिद्दत से जिया है और कैमरे में कैद उन तस्वीरों को देखकर आज भी आनंदित होते हैं, जो उनके लिए अविस्मरणीय हैं। सहारनपुर में फोटोग्राफी के प्रेमियों के बारे में पेश है रिपोर्ट ...।
विज्ञापन

यादगार है लखनऊ से इटावा जाकर खींची वह फोटो
सहारनपुर। मंडलायुक्त संजय कुमार को करीब 10 साल की उम्र से फोटोग्राफी का शौक रहा है, जब वह दिल्ली में पढ़ाई करते थे और स्कूल के नेचर क्लब में थे। 1988 में जिद करके पिता से पहली बार कैमरा खरीदवाया था। बीकाम ऑनर्स करने के दौरान भी नेचर क्लब में सक्रियता रही और वहां वह सचिव रहे। सिविल सर्विस में चयनित होने पर मसूरी एकेडमी में नेचर क्लब में सक्रिय रहे। फोटोग्राफी के शौक की खातिर जिम कार्बेट, राजाजी पार्क के अलावा उत्तराखंड में पहाड़ियों पर खूब भ्रमण किया। मंडलायुक्त संजय कुमार ने बताया कि 2018 में जब वह सचिव राजस्व थे, तो इटावा से मित्र संजीव चौहान ने कॉल कर बताया कि सारस के दो अंडों में से एक अंडे से बच्चा निकल आया है, जबकि दूसरे अंडे से भी बच्चा निकलने वाला है। तब सुबह छह बजे वह लखनऊ से एक्सप्रेस-वे पर निकले और करीब 220 किलोमीटर का सफर कर इटावा पहुंचे। करीब तीन घंटे तक तालाब किनारे टकटकी लगाए बैठे रहे, तब जाकर अंडे से सारस का बच्चा निकलने की दुर्लभ तस्वीर कैमरे में कैद की। वह तस्वीर अविस्मरणीय है, जिसे देख मन आनंदित हो उठता है।
पर्वत शृंखला की फोटो ने दिलाई पहचान
सहारनपुर। आयकर विभाग में तैनात डीटीओ दुष्यंत कुमार ने 2002 में रेलवे में नौकरी लगने के बाद फोटोग्राफी के सपने को साकार करने के लिए 2004 में कैमरा खरीदा। लॉकडाउन के दौरान पर्वत शृंखला की फोटो खींची, जो खूब वायरल हुई। वह अपने परिवार के साथ ही दोस्तों की शादियों में भी अपनी फोटोग्राफी के शौक को पूरा करते रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सा के साथ-साथ फोटोग्राफी
सहारनपुर। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक बनर्जी 30 साल से चिकित्सा सेवा में हैं, साथ ही वह फोटोग्राफी का शौक भी रखते हैं। उन्हें वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी सबसे पसंद है। जंगल में शेर, बाग, चीता, हाथियों के विचरण की तस्वीरों का बड़ा कलेक्शन उनके पास है। उन्होंने अस्पताल में खुद की खींची तस्वीरों को फ्रेम करके लगवाया हुआ है। जब भी वक्त मिलता है कैमरा उठाकर अपने साथियों के साथ जंगलों में निकल जाते हैं।

डा विवेक बनर्जी- फोटो : SAHARANPUR

मंडलायुक्त संजय कुमार द्वारा इटावा में ली गई फोटो। (फाइल फोटो)- फोटो : SAHARANPUR

मंडलायुक्त संजय कुमार इटावा में एक तस्वीर को कैमरे में कैद करते हुए। (फाइल फोटो)- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें