फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद किसानों की आत्मा की शांति को निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
नागल में कैंडल मार्च निकालते किसान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नागल/छुटमलपुर (सहारनपुर)। गांगनौली, नासिरपुर डिगोली, आमकी दीपचंदपुर, पनियाली कासिमपुर और औरंगाबाद आदि गांवों में किसानों ने लखीमपुर खीरी में कार से कुचलकर मौत का शिकार बने किसानों की आत्मा की शांति के लिए मंगलवार शाम को कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन

नागल में भाकियू के योगेंद्र चौधरी उर्फ पप्पू ने कहा कि भाजपा नेता सत्ता के नशे में किसानों के आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रहे हैं जो बर्दाश्त नहीं होगा। मृतक किसानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। इस दौरान भूरा सिंह, संजय सिंह, अजय कुमार, सोनू कुमार, जिले सिंह, ऋषि पाल सिंह, बबलू व राजवीर सिंह आदि रहे। छुटमलपुर के औरंगाबाद में भी डॉ. राजबीर कांबोज की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाल कर शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जितेंद्र कांबोज, मो. यामीन, राहुल कांबोज, मो. मुस्तकीम, अंकुश कांबोज, आयुष कांबोज, अरविंद कांबोज, बोनी कांबोज और पिंकू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें