फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने जमा कराए नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल कराए गए। इसमें वरिष्ठ पदों के लिए सीधा मुकाबला होगा। नाम वापसी शुक्रवार (आज) को हो सकती है। मतदान 13 अप्रैल को होगा। उसी दिन रात तक परिणाम आने की संभावना है।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक पंवार ने बताया कि बृहस्पतिवार को वार्षिक चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं। इनमें वरिष्ठ पदों के लिए प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। अध्यक्ष पद के लिए गोकरण दत्त शर्मा और ठाकुर यशपाल सिंह ने नामांकन कराया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए महेश चंद गुप्ता और विजय कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए जसवंत सिंह और राकेश कुमार शर्मा ने नामांकन जमा किए। महासचिव पद के लिए रणवीर सिंह राठौर एवं विपिन कुमार मौर्य, कोषाध्यक्ष पद के लिए रजनीश कुमार एवं राजेश कुमार सैनी ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सह सचिव के तीन पदों के लिए अश्वनी कुमार, अलताफ अहमद, दीपाली वर्मा, नवीन कुमार, मलका एवं विकास कुमार खटाना ने पर्चे भरे। सीनियर एक्जीक्यूटिव सदस्य के लिए बिन्दु शुक्ला, मनोज कुमार धीमान, मान सिंह, महताब सिंह, मुनव्वर हुसैन अंसारी, मुनीर आलम, राजेश कुमार, रोहिल नजर, राजसिंह सैनी, राजबल, शिवराज सिह, सुरेंद्र सिद्धू ने नामांकन कराया। जूनियर एक्जीक्यूटिव सदस्य के लिए अंकुर कपिल, असमित कौर, गौरव त्यागी, धनवीर सिंह, राकेश कुमार, रजनी नौटियाल, विकास ठकराल, शिवानी, सुलेख चंद, सुभाष चंद, सुभाष सिंह और श्रवण कुमार ने नामांकन दाखिल कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें